फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फासिल्स पार्क का भारतीय पोस्टल कवर जारी

Sat, 19 Sep 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को डाक विभाग के सौजन्य से सलखन फासिल्स पार्क का भारतीय पोस्टल कवर (लिफाफे पर फासिल्स पार्क का चित्र) जारी किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए यह कवायद की गई है।
विज्ञापन


 सलखन फासिल्स पार्क अमेरिका के यलो स्टोन नेशनल पार्क से बड़ा है। अमेरिका के यलो पार्क के फासिल्स 110 करोड़ वर्ष पुराने हैं, जबकि सलखन फासिल्स पार्क 150 करोड़ वर्ष से अधिक पुराना है।

 यलो स्टोन नेशनल पार्क मात्र आठ हेक्टेयर में स्थित है, जबकि सलखन फासिल्स पार्क 25 हेक्टेयर में है। जिलाधिकारी ने कहा कि सोनभद्र में पर्यटन विकास और पुरातात्विक विकास की असीम संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क विश्व स्तरीय धरोहर है। सलखन में लाम स्टोन स्तंभ एवं दुर्गम दृश्य है। इसके ऊपरी सतह पर गोल छल्ले जैसी आकृतियों वाली लगभग एक मीटर ऊंची रचनाएं डेढ़ अरब वर्ष पुराने जीवन के प्रमाण हैं। विधायक घोरावल रमेश चंद्र दूबे,

अध्यक्ष जिला पंचायत अनीता राकेश, डीएम, सीडीओ महेंद्र सिंह, भारतीय डाक विभाग, मिर्जापुर परिक्षेत्र के एएसपी  विनय यादव, जिले के डाक विभाग के डाक निरीक्षक हिमांशु तिवारी आदि ने सलखन फासिल्स का विशेष आवरण जारी किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर, राजेंद्र प्रसाद तिवारी,
विज्ञापन


 अजय शेखर, दीपक केशरवानी, सनोज तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एके गुप्ता, गौरव शाक्य, अमरपाल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें