फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मगरमच्छ के हमले में घायल मछुआरे ने पांच दिन बाद तोड़ा दम

विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले से मृत लल्लू केवट। (फ़ाइल फोटो)
विज्ञापन
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के करगरा गांव के पास सोन नदी में मगरमच्छ के हमले में गंभीर रूप से घायल लल्लू साहनी (55) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के पांच दिन बाद बुधवार रात मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। करगरा निवासी लल्लू साहनी (55) पर एक अगस्त को सोन नदी में मछली पकड़ने के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लल्लू साहनी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें