डीएम बीएन सिंह ने बुधवार को कलेक्टरेट परिसर व संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया।
- फोटो : बलिदानी सुनील के शव पर बिलखते परिजन।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव के निर्देश अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कार्यालयों में पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से निकाला जा सके। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में जरूरी मरम्मत कार्य कराने और पुराने भवनों को उपयोग में लाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कोषागार कार्यालय में पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति खराब पाई गई, जिस पर डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने कलेक्ट्रेट नाजिर को सख्त निर्देश दिए कि नए भवनों का निर्माण अनावश्यक रूप से न कराया जाए।
पहले से बने भवनों की मरम्मत कर उन्हें उपयोग में लाया जाए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की बाउंड्री से सटे झाड़-झंखाड़ को हटाने और बिना जरूरत रखी गई सामग्रियों को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, कलेक्ट्रेट नाजिर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
डीएम बीएन सिंह ने बुधवार को कलेक्टरेट परिसर व संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया।- फोटो : बलिदानी सुनील के शव पर बिलखते परिजन।
डीएम बीएन सिंह ने बुधवार को कलेक्टरेट परिसर व संचालित कार्यालयों का निरीक्षण किया।- फोटो : बलिदानी सुनील के शव पर बिलखते परिजन।