दुद्धी बीआरडी पीजी कालेज में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग में प्रतिभाग करते छात्र-संवाद
दुद्धी। बीआरडी पीजी कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। कॉलेज प्रशासन ने पहली मेरिट सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश भारती ने बताया कि प्रवेश के लिए गठित काउंसिलिंग टीम की निगरानी में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कॉलेज में बीए की 480, बीकॉम की 125 और बीएससी की 60-60 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट सूची के बाद आवश्यकता अनुसार दूसरी और तीसरी सूची भी जारी की जाएगी। सभी चरणों की काउंसिलिंग और प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिले की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान डॉ. विवेकानंद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रीति, डॉ. प्रियंका जायसवाल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।