फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाद का ज्यादा दाम वसूलने पर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को आसनडीह में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने लाइसेंसी खाद विक्रेताओं पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि खाद की कमी के कारण दुकानदार मनमानी वसूली कर रहे हैं, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। किसानों ने बताया कि धान सहित खरीफ फसलों की बोआई के समय खाद की मांग बढ़ गई है। पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण उन्हें भटकना पड़ रहा है। जहां खाद मिल रही है, वहां अधिक कीमत वसूली जा रही है। इससे खेती के आवश्यक कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। प्रदर्शन में संजय कुमार, गोरेलाल, बलराम, सुरेश कुमार, मंतोष कुमार, कामेश्वर प्रसाद, मोहर, विजय कुमार और रामजनम सहित अन्य किसान शामिल थे। उन्होंने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। किसानों ने अधिक कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) नीरज साहू ने बताया कि किसानों की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें