फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहले नए शिक्षक को आने दें, तभी तबादला पाने वाले शिक्षकों को करें कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के ग्राम विकास आयुक्त और सचिव गौरी शंकर प्रियदर्शी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी जिले में सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आकांक्षी जनपद और ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े सभी बिंदुओं की प्रगति देखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने के लिए जनपद में तैनात डाॅक्टर व शिक्षक को स्थानांतरण होने पर तब कार्यमुक्त न किया जाए, जब कोई उनके स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए जिले में न आ जाए। स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था बेहतर करने के लिए शिक्षक व डॉक्टर की तैनाती अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन के माध्यम से भी विद्यालयों में पठन-पाठन सामग्री व विद्यालयों के सौन्दर्यीकरण आदि का कार्य कराया जाए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में एमआरआई मशीन उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करें। उन्होंने कहा कि वनाधिकार अधिनियम के तहत जिन वन निवासियों को वनाधिकार का पट्टा दिया गया है, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए मनरेगा से जॉब कार्ड दें। वन विभाग की ओर से वन निवासियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाए। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम जब विद्यालयों में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करती है तो बच्चों की उपस्थिति कम रहती है, जबकि ड्रेस, जूता, मोजा, कापी, किताब आदि सामग्री की वितरण में उपस्थित अधिक रहती है। ऐसे में जिस दिन टीम विद्यालय में जाय, उस दिन बच्चों की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सीएचसी और पीएचसी पर डाॅक्टरों के लिए आवास की सुचारू व्यवस्था कराएं। गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रयास करें। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, छात्र-शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराएं। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने निर्देशों का अनुपालन कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम रोहित यादव, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीआईओएस जय राम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें