फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन लेकर काम लटकाने वाली निर्माण एजेंसियों पर कराएं एफआईआर

विज्ञापन
चुर्क क्षेत्र के मुसही स्थित इंग्लिस माडल स्कूल का फीताकाटकर शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री डॉ.सतीश - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मंत्री ने निर्देशित किया कि लक्षित योजनाओं को हर हाल में फरवरी 2021 तक पूरा कराकर मार्च में संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने की कार्रवाई पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए जिले में एक और वर्कशॉप स्थापित करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोन और करमा ब्लाक के परिसीमन संबंधी लंबित प्रकरण पर संजीदगी से ध्यान दिया जाए। जिन निर्माण एजेंसियों ने धन पाने के बावजूद काम पूरा नहीं किया और रिवाइज्ड इस्टीमेट भेजकर काम को लटकाये रखा है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जरूरत समझ में आए तो एफआईआर भी कराएं। राजकीय निर्माण निगम, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, प्रधान मंत्री ग्राम्य सड़क योजना से जुड़े अधिकारी कार्यों में सुधार लाते हुए परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। मंडलीय अटल आवासीय विद्यालय को जल्द बनवाने, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को समारोह पूर्वक स्कीमों का लाभ देने, राबर्टसगंज के आरटीएस क्लब मैदान के पास रोजाना मौजूद रहने वाले श्रमिकों का पंजीयन कैंप लगाकर करने, जिले के शत-प्रतिशत स्कूलों में विद्युतीकरण का काम पूरा कराते हुए स्कूलों का कायाकल्प कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सोनम चावल को जिले का ब्रांड बनाने की पैरवी कर जिले के स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने का भी निर्देश दिया। पंचायत भवनों के निर्माण में घटिया किस्म की सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर जांच कराने और संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घटिया निर्माण कार्य को श्रमदान घोषित करने की हिदायत दी। इसके लिए पंचायत भवनों के निर्माण कार्य की रैंडम जांच करने का निर्देश दिया।
केंद्र सरकार से कराएं मोबाइल नेटवर्क समस्या का समाधान
सोनभद्र। प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिले का ऐसा डार्क एरिया जहां मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, उसके समाधान की पैरवी भारत सरकार से कराई जाएगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को समारोह पूर्वक कराने के लिए तिथि निर्धारित करने और कुड़ारी पेयजल योजना को जल्द पूरा कराकर जनता को समर्पित करने का निर्देश दिया। किसान सम्मान निधि का धनराशि पात्रों को समय से उपलब्ध कराने, अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने, औड़ी-शक्तिनगर मार्ग के निर्माण में तेजी लाने, कानून व्यवस्था जिले में बनाए रखने आदि को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल, डीएम एस राजलिंगम, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एमएलसी रामशकल, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) सत्य नारायण सिंह पटेल, विधायक ओबरा संजीव कुमार गौड़, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी योेगेंद्र बहादुर सिंह, अपर श्रमायुक्त सरजू राम, प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र। प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीते 28 फरवरी 2020 को खनन क्षेत्र में घटित घटना में मृत पांच श्रमिकों के परिवारीजनों को 43 लाख 58 हजार 673 रूपये का चेक कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में प्रदान किया। डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि सुरेश केसरी के पत्थर खदान में हुए हादसे में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। प्रत्येक आश्रित को आठ लाख 65 हजार 91 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई।
स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन
सोनभद्र। प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसही चरका टोला में स्कूल कायाकल्प के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने सरस्वती जी की प्रतिमा का अनावरण किया। स्मार्ट क्लास के प्रोजेक्टर रूम के शुभारंभ के बाद बेंच, डेस्क, पुस्तकालय, किंचन, खेल सामग्री कक्ष को देखा। पेयजल इकाई को जनता को समर्पित किया।
सुशासन दिवस के रूप में मनेगी अटल जयंती आज
सोनभद्र। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इसके उपलक्ष्य में दुद्धी विकास खंड के निकट खेल मैदान में कृषि विभाग कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी भी शामिल होंगे। जिले के सभी विकास खंड स्तर पर सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। दोपहर बारह बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों से वर्चुअल संवाद करेंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में मृतक आश्रृतों को चेकर प्रदान करते शिक्षा मंत्री डॉ.सतीशचंद्र द्विवेदी- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें