म्योरपुर। क्षेत्र के फरीपान ग्राम पंचायत में रविवार को करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। बभनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। बभनी थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी चंद्रमोल का पुत्र कुंजन (16) हाईस्कूल का छात्र था। रविवार को वह घरेलू काम में लगा था। पुआल हटाते समय उसका स्पर्श विद्युत तार से हो गया। करंट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर म्योरपुर सीएचसी पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। किशोर की मौत के बाद परिजन मातम में डूब गए।