फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में शराब की दुकान में लगी आग

Sat, 25 Aug 2018 11:27 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहे के समीप संदग्धि हाल में देशी शराब की दुकान में आग लग गई। शनिवार की अलसुबह जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। अगलगी से दुकान में रखा करीब 80 हजार नकद, 46 पेटी शराब, दुकान के पास स्थित गुमटी समेत अन्य कागजात जल कर राख हो गए। ठेकेदार कपिलदेव ने सगे चार भाई और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुकान में आग लगाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक और पुलिस ने मौका मुआयना कर सेल्समैन समेत अन्य से आग के बारे में पूछताछ की।  
चंदौली जिले के सहाबगंज थाना क्षेत्र के सहाबगंज निवासी कपिलदेव के नाम से देशी शराब की दुकान छपका में आवंटित है। लेकिन चुर्क तिराहे के समीप शराब की दुकान संचालित होती है। दुकान पर सहिजन गांव निवासी सुरेंद्र कुमार सेल्समैन का काम करता है।

शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे कुछ नशेड़ियों ने सेल्समैन के साथ विवाद किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो वे लोग धमकी देते हुए चले गए। रात दस बजे सेल्समैन दुकान बंद कर अपने घर चला गया। शनिवार की अलसुबह मार्निंग वाक करने के लिए निकले कुछ लोगों ने शराब की दुकान से आग की लपटे उठता देख सेल्समैन और ठेकेदार को जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया। ठेकेदार का कहना है कि आग से दुकान में रखा 80 हजार नकद, 46 पेटी शराब, चौकी, कागजात और दुकान के पास में सहिजन गांव निवासी रामकृपाल की रखी गुमटी और उसमें का सामान जलकर राख हो गया है। इस संबंध में सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि कपिलदेव ने नागेंद्र पटेल, उसके सगे भाई संजय पटेल, गुड्डू पटेल, चरन पटेल और दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। उसका आरोप है कि उक्त लोगों ने ही उसकी दुकान में आग लगाई है। कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें