फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में मनबसा से गुलाल झरिया के जंगल तक पहुंची आग, कई बीघा फसल जली, घर और मड़ई भी चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। म्योरपुर रेंज के मनबसा जंगल में लगी आग मंगलवार को सुबह करीब दस बजे बघाडू वन रेंज के गुलाल झरिया गांव के जंगल किनारे स्थित कर्री टोला में पहुंच गयी। विकराल रूप धारण करने वाली आग किसानों के खेते में पहुंच गई। इससे कई किसानों के 50 बीघा से अधिक फसल जल गई। कई किसानों के गृहस्थी वाले घर, कई के खेत में स्थित मड़हे जलकर राख हो गए। एक महिला के साथ ही चार बकरी भी आग से झुलस गई।
विज्ञापन

जंगल से गांव में आग पहुंचने की सूचना युवक मंगल दल के ब्लॉक प्रभारी त्रिभुवन यादव ने करीब साढ़े 12 बजे तहसील प्रशासन व कोतवाली पुलिस को दी। करीब ढाई बजे दमकल मौके पहुंची और आग बुझाना शुरू किया लेकिन चंद मिनट में ही पानी खत्म हो गया। फिर दमकल करीब घंटे खड़ी रही। साढ़े तीन बजे तक पुलिस प्रशासन व वन कर्मी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों संग मिलकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। शाम करीब चार बजे हिंडाल्को से पहुंची दमकल वाहन आग बुझाने के प्रयास में जुट गई।
आग से विश्वास कुशवाहा की अरहर व गेहूं, सुक्खू गोंड के गेंहू, रहर, टमाटर, चना की फसल जल गई। सुक्खू की पत्नी कलावती देवी (60) निवासी कर्रीटोला भी आग से मामूली रूप से झुलस गई। मंगरु की झोपड़ी, अर्जुन विश्वकर्मा की गेहूं, सोबरन पाल की गेंहू व अरहर की फसल के साथ गृहस्थी का घर जल गया। श्रवण कुशवाहा का गेंहू, राजू गुप्ता की मड़ई, गेहूं, हरखमन कुशवाहा का गेंहू, टमाटर, अरहर का फसल, रमागति की चार बकरी, सुरजमन गुप्ता का झोपड़ी, सुभाष कुशवाहा का सबमर्सिबल पंप, अरहर व गेंहू की फसल, शिव प्रसाद, गरीबन कुशवाहा, रामदुलार गुप्ता, बिगन सिंह, रामचंद्र, राममनोहर, रामसुंदर सहित अन्य किसानों के फसल को भारी क्षति हुई है। शाम करीब पांच बजे तक आग को बुझाने का प्रयास जारी था। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान कटौंधी, गड़दरवा व मनबसा में सैकड़ों बीघा घने जंगल में वन औषधियां व पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि वन विभाग और पुलिस को आग लगने के प्रति अलर्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड का वाहन तहसील मुख्यालय पर रखे जाने की मांग की गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। जिन लोगों की फसल की क्षति हुई है और मकान जले हैं, उनका मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें