Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के तुर्रा चौराहा के पास अनियंत्रित ट्रेलर एक पेड़ में जा भिड़ी। जिसके बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के पास रविवार की दोपहर में हादसा हुआ। हादसे में एक कोयला लदी ट्रेलर पेड़ से टकरा गई, जिससे ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। घटना के बाद मौके से चालक भाग खड़ा हुआ, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनपरा की ओर से कोयला लेकर आ रही ट्रेलर तुर्रा चौराहे से कुछ पहले ही अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना से पहले ही चालक ट्रेलर से कूदकर भाग गया, जिससे उसकी जान बच गई।
हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पिपरी पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुर्घटना की वजह से मौके पर काफी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के बाद जाम खुला। इससे पहले दुर्घटनास्थल से थोड़ा आगे नौकोठिया मोड़ के समीप रविवार की सुबह भी दो वाहनों की टक्कर के बाद जाम लग गया था, जाम की वजह से दो घंटे तक लोग परेशान रहे। पुलिस ने टक्कर के बाद क्रेन से वाहनों को हटाया, तब जाम खुला।