पीडीडीयू नगर के रविनगर में घर में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी। संवाद
नगर के कैलाशुपरी स्थित एक मकान में एसी के आउटडोर में ब्लास्ट होने से मंगलवार को आग लग गई। घर में आग लगने से कंबल व अन्य सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। नगर के कैलाशपुरी निवासी राजकुमार सरैया ने बताया कि पुत्र यथार्थ की शादी थी। घर में झालरों से सजावटी की गई थी। परिवार के लोग बाहर से पुत्र का विवाह करके लौटे थे। इस दौरान शाम लगभग साढ़े पांच बजे घर में गलियारे की तरफ लगे एसी के आउटडोर में ब्लास्ट हो गया । ब्लास्ट के दौरान निकली चिंगारी से वहां रखे कपड़े, कंबल और अन्य समान में आग लग गई।