फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में ट्रक चालक सहित तीन लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
आसनडीह। छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बभनी थाना क्षेत्र के सांबोबांध-वैना इलाके में स्थिति पांगन नदी से अवैध खनन करने के मामले में खनन विभाग ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। यह कार्रवाई बभनी पुलिस ने खनन निरीक्षक की तहरीर पर किया है। इस कार्रवाई से अवैध खनन कर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

पांगन नदी में गुलर घाट के समीप अवैध खनन किए जाने की शिकायत कुछ ग्रामीणों ने किया था। शिकायत थी कि वहां अवैध तरीके से रास्ता बनाकर नदी से अवैध ढंग से खनन किया जा रहा है। शिकायत को आधार मानकर राजस्व, खनन, वन और पुलिस विभाग की एक टीम बीते दिनों जांच की थी। जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर बभनी थाने में खनन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह ने तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हद तो यह हो गई कि एक तरफ एफआईआर हुआ और दूसरी ओर खनन कर्ताओं ने उस रास्ते को पुन: चालू कर लिया, जिसे काटा गया था। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि खनन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर ट्रक चालक विनय निषाद निवासी जौहरगंज जिला गाजीपुर, हरिनारायण सिंह व राघवेंद्र सिंह दोनों का पता अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चालक को गिरफ्तार कर चालान किया जा चुका है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें