अनपरा। शक्तिनगर निवासी युवक ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के विरुद्ध पैसा गबन करने का आरोप लगाते हुए अनपरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में शिवम कुमार अग्रहरि ने बताया कि मां रानी देवी, पिता विजय कुमार अग्रहरि, भाई ऋषिकेश ने गदनाको निधि लिमिटेड बैंक में आरडी के माध्यम से 6.14 लाख रुपये जमा कराए थे। पांच माह पूर्व ही आरडी की अवधि पूरी हो गई। जब बैंक के शक्तिनगर शाखा प्रबंधक धनंजय गुप्ता और गदनाको निधि लिमिटेड बैंक के प्रबंधक के पास गया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पैसे देने से मना कर दिया। अब जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।