सोनभद्र। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र में एक छात्रा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का फर्जी एमबीबीएस दाखिले में ले लिया। सत्यापन में इसका खुलासा होने पर छात्रा का प्रवेश निरस्त करने के साथ प्रधानाचार्य उसके खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भदोही के गोपीगंज के जोगिनका गांव निवासी स्वास्तिका सिंह ने सत्र 2024-25 में एमबीबीएस में दाखिले के समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण पत्र लगाया था। मेडिकल काॅलेज प्रशासन इसे सत्यापन के लिए डीएम भदोही के पास भेजा। डीएम ने जब इसका सत्यापन करवाया तो पता चला कि वहां से प्रमाणपत्र जारी ही नहीं हुआ है।
प्रबंधन ने इसे फर्जी प्रमाणपत्र का मामला मानते गत छह नवंबर को छात्रा का प्रवेश निरस्त कर दिया था। प्राचार्य डाॅ. सुरेश सिंह ने शुक्रवार को एसपी अभिषेक वर्मा से मिलकर उन्हें तहरीर सौंपी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।