फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली चोरी में छह पर एफआईआर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम ने रॉबर्ट्सगंज डिविजन के पसही उपकेंद्र अंतर्गत भदोही खैराही क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सबसे अधिक लाइन लास वाले इलाकों में पहुंचकर टीम ने चोरी से बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह के निर्देशन में गठित 5 टीमों ने कुल 161 परिसरों की जांच की। चेकिंग के दौरान 5 उपभोक्ताओं के संयोजन पर अधिक भार का उपयोग मिलने पर कुल 5 किलोवाट लोड वृद्धि की गई।
तीन नए कनेक्शन जारी किए गए और 9 उपभोक्ताओं का विद्युत श्रेणी परिवर्तन किया गया। चार उपभोक्ताओं के मीटरों को परिसर से बाहर शिफ्ट कर आर्मड केबल से सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन

करीब 1.12 लाख रुपये की वसूली बकायेदार उपभोक्ताओं से की गई। तीन खराब मीटरों को बदला गया। इस दौरान 51 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। इन पर 21.23 लाख रुपये की बकाया राशि थी।
एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि इसमें 10 बड़े बकाएदार अस्तर अहमद, शबाना परवीन, इरशाद अहमद, नसीम अहमद, इश्तियाक अहमद, मो. हसीम, हरी प्रसाद, शाह उल्लाह, धर्मावती, फजन राय शामिल हैं।
इसके अलावा सद्दाम हुसैन, हकीमुद्दीन अली, बृजेश कुमार, सुनील कुमार, राजन यादव सहित छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें