फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राजन की संपति हुई कुर्क

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिचपई गांव में राजन सिंह का मकान सील करने पहुंची नायब तहसीलदार त? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र/ओबरा। डीएम एस. राजलिंगम के निर्देश पर मंगलवार को सदर तहसील की नायब तहसीलदार तनुजा निगम की मौजूदगी राबर्ट्र्सगंज कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बिल्ली मारकुंडी में गैंगेस्टर के आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ राजन सिंह की जमीन को कुर्क और बिचपई स्थित मकान को सील किया। जल्द ही की रौप की भूमि कुर्क होगी।मंगलवार को एसडीएम कृपा शंकर पांडेय के निर्देश पर फोर्स के साथ नायब तहसीलदार तनुजा निगम, कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बिल्ली-मारकुंडी में आरोपी के भाई के नाम से खरीदी गई जमीन को कुर्क करने की कार्यवाही की। उक्त भूमि पर कुर्क करने से संबंधित बोर्ड चस्पा किया गया। इसके बाद फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट ने बिचपई गांव में पहुंच कर राजन का मकान सील करवाया। नायब तहसीलदार तनुजा निगम ने कहा कि डीएम के आदेश पर आरोपी जितेंद्र सिंह की संपति कुर्क करने की कार्यवाही की गई है। इस दौरान आरोपी या उसके परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। जल्द आरोपी के पिता के नाम से रौप में क्रय की गई जमीन को कुर्क करने का बोर्ड लगाते हुए अन्य कार्रवाई की जाएगी। डीएम एस. राजलिंगम ने हत्या समेत अन्य घटनाओं के आरोपी रहे जितेंद्र उर्फ राजन सिंह पुत्र ऋषि देव सिंह स्थायी पता दिलशादपुर थाना बरेसर जिला गाजीपुर हाल पता बिचपई थाना राबर्ट्र्सगंज एक करोड़ सात लाख की अचल संपति कुर्क कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने अभियुक्त जितेंद्र के पिता ऋषि देव सिंह के नाम से रौप में खरीदी गई भूमि, भाई गोविंद के नाम से बिल्ली-मारकुंडी में खरीदी गई जमीन एवं बिचपई में मां मांती के नाम से बने मकान को कुर्क कर दिया है। सोमवार को कोतवाल ने आरोपी के मकान पर संपति कुर्क किए जाने की नोटिस चस्पा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें