फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: समूह सखियों से धोखाधड़ी में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। इंडियन बैंक की नई बाजार शाखा से बैंक सखी के जरिये की गई 44.82 लाख की हेराफेरी मामले में गठित टीम ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। अप्रैल में नई बाजार में तैनात बैंक सखी के जरिये धोखाधड़ी का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

खुद बैंक सखी ने तत्कालीन ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत के चलते समूह सखियों के खाते से 90 लाख की निकासी का खुलासा किया था। सीडीओ ने टीम गठित की थी। जांच में अप्रैल 2022 से दिसंबर 2025 के बीच समूहों के खाते से 44.82 लाख की निकासी की पुष्टि के साथ ही, बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता सामने आई।
एलडीएम सलन बागे ने बताया कि प्रकरण से संबंधित एक-एक खातों के निकासी का ब्योरा जुटाया जाना है।
नियमानुसार जहां समूह संचालित हैं, उस गांव की महिला ही उसकी सदस्य हो सकती है लेकिन नईबाजार में रॉबर्ट्सगंज की रहने वाली महिलाओं के खाते में भी रुपये भेजकर निकाल लिए गए। खुद बैंक सखी के जरिये दावा सामने आया कि सितंबर 2022 में नए बैंक प्रबंधक की तैनाती हुई तब यह खेल शुरू हुआ।
विज्ञापन

समूह अध्यक्षों-सखियों को झांसा देकर सादे विथड्राल पर निशान लिया और उसका इस्तेमाल कर खाते से रुपये निकाले। इसके लिए ऐसी महिलाओं के खातों का इस्तेमाल किया गया जो समूह की सदस्य ही नहीं थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें