फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छठ घाटों पर दूसरे दिन भी पसरी रही गंदगी

विज्ञापन
तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में शिव मंदिर और अर्जुन छठ घाट पर दूसरे दिन भी पसरी रही गंदगी। स
विज्ञापन
रेणुसागर। लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न होने के बाद अनपरा नगर के कई घाटों पर गंदगी पसरी हुई है। सोमवार को पर्व समाप्त होने के दूसरे दिन भी इन घाटों की सफाई नहीं की गई। पूजा सामग्री के अवशेष जगह-जगह फैले हैं। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर के शिव मंदिर पर गंदगी का अंबार है। मालवीय नगर अर्जुन छठ घाट पर भी यही स्थिति है। रंगनारायण तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में फैली गंदगी से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। मंदिर समिति ने परियोजना प्रबंधन को पत्राचार भी किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि घाटों की सफाई की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है। उन्हें ही पर्व के बाद सफाई करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें