फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छठ पूजा से लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। थाना क्षेत्र के सेक्टर-10 में छठ पूजा कार्यक्रम से घर लौट रही 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में एक व्यक्ति ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे अपने कमरे तक ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन

कमरे की लाइट जलाने पर किशोरी की पहचान होने के बाद आरोपी ने उसे छोड़ दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 16 नवंबर की भोर करीब तीन बजे की है। किशोरी परिवार के साथ सेक्टर-10 में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात में उसकी बड़ी बहन उसे घर से करीब 70-80 मीटर पहले छोड़कर चली गई। घर लौटते समय रास्ते में मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर अपने कमरे के पास ले गया। आरोप है कि कमरे का ताला खोलने के लिए लाइट जलाने पर उसने किशोरी को पहचान लिया और उसे छोड़ दिया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। ओबरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी किशन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें