फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार से लड़ाई में आईटी कारगर : नाग

Mon, 26 Oct 2015 11:36 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार नाग ने कहा है कि भ्रष्टाचार एक बीमारी है। इसकी जानकारी ही बचने का उपाय है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) का ज्यादा उपयोग किया जाय।
विज्ञापन


सीएमडी सोमवार की सुबह बतौर मुख्य अतिथि एनसीएल मुख्यालय स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में आयोजित जागरूकता सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह की इस वर्ष की थीम निवारक सतर्कता सुशासन का साधन पर अमल के लिए आईटी की अहमियत पर जोर देते हुए आईटी आधारित तीन सेवाओं (सीसीटीवी कैमरों, कोल नेट तथा जीपीएस आधारित वीइकल ट्रैकिंग सिस्टम) का शुभारंभ किया।

कहा कि आने वाले वर्षों में कंपनी की सालाना कोयला उत्पादन क्षमता को 100 मिलियन टन तक ले जाने के लिए सभी का योगदान जरूरी है। एनसीएल के निदेशक (तकनीकी संचालन) गुणाधर पांडेय ने कहा कि एनसीएल की पूरी टीम भ्रष्टाचार को नियंत्रित रखने को प्रयत्नशील है।
विज्ञापन


निदेशक (वित्त)  पीएसआरके शास्त्री ने झूठे आरोप लगाने वालों को चेतावनी देना जरूरी बताया। निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) जेएल सिंह, एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) केपी वेंटकेश्वर राव मौजूद रहे। इस दौरान सतर्कता पत्रिका ऑन योर गाड का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें