सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव में शुक्रवार की रात करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस मामले में शनिवार को दोनों तरफ से एक-दूूूूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम पक्ष के पीड़ित रामजी की तहरीर पर सत्येंद्र समेत तीन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओें में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।