फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोतान नदी पर पुल की सुरक्षा दीवार बारिश में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। जनपद में लगातार कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से रेणुकापार के नदियों व नालो में आई भारी उफान आ जाने से दर्जनों गांवो में दहशत ब्याप्त हो गयी है। तेज बारिश की वजह से रेणुकापार के गोतान नदी पर बना पुल की सुरक्षा दीवाल पूरी तरह बह जाने के कारण कनहरा, बेलगडी, पटवा टोला, मझौली, बाड़ी, कतरिहार सहित कई मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।वही तेज वर्षात से विजुल नदी में आई उफान की वजह से रेणुका पार क्षेत्र के दर्जनों गांवो में दहशत बढ़ गयी है। बेलगढ़ी निवासी नागेंद्र प्रसाद, रमेश गुर्जर, दुर्गा लाल, आदि लोगो ने बताया कि विजुल नदी में आए पानी के तेज उफान की वजह से पिपरा, झरईल, चाडम, चंचलिया,पटवा टोला, सेमरा, झरकटिया, गरदा, चरका, अमिरिनिया, महुअरिया आदि गांव जिला मुख्यालय से पूरी तरह कट गए है। जनपद सहित मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश की वजह से पहाड़ों से आ रहे पानी की वजह से रेणुका क्षेतश्र के कई नालो का भी पानी बढ़ गया है जिससे कई टोलो का आपसी संपर्क भी नही हो पा रहा है। वही जनपद से सटे मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में हो रहे लगातार भारी बारिश से जल स्तर में और बृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें