फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी समारोह में मारपीट, आठ नामजद, चेयरमैन पति समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क में मारपीट के बाद गिरफ्तार किए गए अभय प्रताप सिंह। - स्रोत पु
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव में बृहस्पतिवार की रात मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान दो राजनीतिक गुटों में भिड़ंत हो गई। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। इससे देर रात तक अफरातफरी मची रही। दोनों पक्षों से चेयरमैन पति सहित आठ को नामजद किया गया है। पुलिस ने रेणुकूट के चेयरमैन पति अनिल सिंह और पूर्व चेयरमैन के बेटे अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चुर्क क्षेत्र स्थित एक मैरेज लाॅन में रेणुकूट निवासी विजय गुप्ता के बेटे के विवाह का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह के पति अनिल सिंह और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निशा सिंह के पुत्र अभय प्रताप सिंह भी पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे जयमाल के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से यह कहते हुए आपत्ति जताई गई कि उन्हें लगातार क्यों घूर रहे हैं। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। दोनों राजनीतिक गुटों के बीच मारपीट से अफरातफरी मच गई।
मारपीट में अभय प्रताप का सिर फट गया। दूसरे पक्ष को लोगों भी चोटें आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक पक्ष से अनिल सिंह, बृजेश सिंह, सानू सिंह, अनिल यादव और रूद्र प्रताप सिंह को नामजद किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से अभय सिंह, अमित सिंह, किशन सिंह को आरोपी बनाया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने अनिल और अभय का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए पेशी के दौरान तहसील परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह के साथ चौकी इंचार्ज सुकृत रविकांत मिश्रा, चुर्क चौकी इंचार्ज विनोद यादव, लोढ़ी चौकी इंचार्ज उमाशंकर यादव सहित भारी फोर्स तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चेयरमैन पति समेत दो का चालान किया गया है।

2019 में शिव प्रताप की हत्या बाद से चल रही अदावत
30 सितंबर 2019 की रात 10 बजे निशा सिंह के पति और अभय प्रताप के पिता तत्कालीन रेणुकूट नगर पंचायत के चेयरमैन शिव प्रताप सिंह की उनके कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, राकेश सिंह, बृजेश सिंह, जमुना सिंह, राकेश प्रसाद, सुधांशु सिंह, रवि सिंह, गांधी यादव, विकास सिंह बुलेट, लव सिंह सौरभ के नाम सामने आए थे। सभी 10 आरोपियों के खिलाफ 2020 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। अनिल को जनवरी 2023 में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में अदावत चली आ रही है।
-
दोनों में पहले भी हो चुका है टकराव
रेणुकूट के दोनों राजनीतिक गुटों में पहले भी कई बार टकराव हो चुका है। इससे पहले पिपरी में आयोजित एक वैवाहिक समारोह भी तनातनी हुई थी। छठ पूजा के दौरान भी भिड़ंत की स्थिति बन चुकी है।

एसपी से मिलीं पूर्व चेयरमैन, मांगी सुरक्षा
पूर्व चेयरमैन निशा सिंह ने शुक्रवार की दोपहर में एसपी अभिषेक वर्मा से मुलाकात की और पति की तरह अपने बेटों और खुद की जांच का खतरा बताते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। आरोप लगाया कि पति की तरह उनके दोनों बेटों की हत्या की साजिश रची जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद सुरक्षा हटा ली गई थी।

वर्जन -
दोनों पक्ष वैवाहिक समारोह में आए थे। मारपीट में दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं। चेयरमैन पति अनिल सिंह और पूर्व चेयरमैन के बेटे अभय प्रताप को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। दोनों पक्षों में अक्सर विवाद को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक पिपरी को उनसे जुड़े मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - रणधीर मिश्रा, सीओ सिटी।

रावटसगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क में मारपीट के बाद गिरफ्तार किए गए अभय प्रताप सिंह। - स्रोत पु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें