कोन। नवसृजित कोन ब्लॉक में बृहस्पतिवार की शाम चौंकाने वाली घटना सामने आई। प्रभारी बीडीओ शुभम बरनवाल और ब्लाक के पूर्व एकाउटेंट विशाल जायसवाल में जमकर झड़प हुई। मारपीट किए जाने का भी आरोप है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है।
बीडीओ चोपन शुभम बरनवाल ने बताया कि मनरेगा के कार्यों की प्रगति व कर्मचारियों के साथ कार्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे कि अचानक पूर्व एकाउटेंट विशाल जायसवाल ऑफिस में पहुंचे और अभद्रता करने लगे। किसी प्रकार कर्मचारियों ने बीच बचाव कर बचाया। वहीं पूर्व एकाउटेंट विशाल जायसवाल का कहना है कि मेरा 10 अप्रैल को ट्रासंफर हो गया है। अभी चार्ज व जांच की प्रक्रिया चल ही रहा था कि मेरे कमरे का ताला बंद कर ऑपरेटर को चॉबी दे दिया गया। पूछने पर भड़क गए, मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। दोनों पक्ष थाने में मौजूद रहे।