फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पुलिस की मौजूदगी में टोकन जारी कर किसानों को बांटी खाद

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के चैनपुर लैंपस पर खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
बभनी/बीजपुर। साधन सहकारी समितियों पर बुधवार को टोकन जारी कर किसानों में खाद वितरित की गई। समिति के सदस्यों को खाद देने के बाद वितरण बंद किए जाने से नाराज महिलाओं ने चैनपुर लैंपस पर पुलिस का घेराव कर विरोध दर्ज कराया। कई समितियों पर सुबह से पहुंचे किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए खाद वितरण के लिए फोर्स लगाई गई है। बुधवार को किसानों में खाद का वितरण करने के लिए बभनी, चैनपुर और चपकी लैंपस पर फोर्स तैनात कर दी गई। बभनी लैंपस पर हंगामे के बाद खाद वितरण शुरू हुआ। चैनपुर लैंपस पर वितरण शुरू होते ही कुछ किसानों ने हंगामा किया। इस वजह से वितरण बंद करना पड़ा। काफी देर बाद सक्रिय सदस्यों को खाद दी गई। लैंपस सचिव शिव प्रसाद ने कहा कि एक घर के दो से तीन लोग खाद लेने के लिए भीड़ लगा रहे हैं। किसान शांति बनाए रखें तो वितरण करने में दिक्कत नहीं होगी। चैनपुर लैंपस पर सक्रिय सदस्यों को खाद देने के बाद वितरण बंद कर दिया। जब पुलिस थाने पर आने लगी तो महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया।
महिलाओं का कहना था कि खाद वितरण कराने के बाद ही जाएंगे। इस पर पुलिस बैठी रही। इसके बाद एसआई तेज बहादुर सिंह ने सचिव को फोन किया और लैंपस पर बुलाया। पुलिस ने कतार में लगाकर खाद का वितरण कराया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि महिलाओं में खाद वितरित कराने के लिए पुलिस को रोका गया था। वितरण करा दिया गया। बीजपुर: म्योरपुर ब्लॉक के बखरिहवा लैंपस पर बुधवार की सुबह से किसान पहुंच गए। सचिव कृष्णादास ने बताया कि सिर्फ समिति से जुड़े किसान अपना खतौनी, आधार कार्ड साथ लेकर आएं। समिति से जुड़े किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक एकड़ से कम खेती करने वालों को खाद नहीं मिलेगा। बकायेदार समिति के सदस्य को भी खाद पर प्रतिबंध रहेगा। बलराम, रामचंद्र शर्मा, भोला, राजाराम, लालदेव आदि किसानों ने बताया कि 12 बजे के बाद एडीओ कोऑपरेटिव संतेश राय, अजय कुमार म्योरपुर के नेतृत्व में टोकन के माध्यम से 200 किसानों में बृहस्पतिवार को खाद दी जाएगी।
विज्ञापन

हाथीनाला : दुद्धी ब्लॉक के हथवानी, डाला पीपर, गरदरवा ग्राम पंचायत के ग्रामीण किसान यूरिया के लिए भटक रहे हैं। प्रधान गरदरवा जयबाबू ने बताया कि छह गांवों का लैंपस बीडर में है, जो बंद रहता है। दुद्धी एवं दुम्हान लैंपस में खाद की उठान की जाती है। किसान संतोष कुमार, श्याम नारायण, वंशी, संजय कुमार, आशीष, देवनारायण, कामेश्वर, अशोकलता, रामपति का कहना है कि खाद नहीं मिल रही है।

ग्राम पंचायतवार दी गई खाद
विंढमगंज। विंढमगंज स्थित लैंपस व मेदनीखाड़़ लैंपस पर बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में टोकन जारी कर किसानों को खाद दी गई।विंढमगंज लैंपस के सचिव दीपनारायण यादव ने बताया कि केंद्र पर 600 बोरी यूरिया है, इस केंद्र से जुड़े 100 किसानों को कूपन दिया गया है। ग्राम पंचायत वार किसानों को यूरिया दी जा रही है। मेदनीखाड लैंपस के सचिव नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर लगभग 700 बोरी यूरिया है। 90 किसानों को कूपन के माध्यम से खाद दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल व कई दरोगा, सिपाही किसानों को नियंत्रित करने में लगे रहे।

रीवां-रांची मार्ग पर डेढ़ घंटे यातायात बाधित
महुली। साधन सहकारी समिति महुली बुधवार को सुबह से ही खाद के लिए किसानों की भीड़ उमड़ी। किसान दोपहर तक सचिव का इंतजार करते रहे। जब वितरण के लिए कोई नहीं आया तो किसान रीवा-रांची राजमार्ग पर आए गए। करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो बजे पहुंचे विंढमगंज थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल ने सचिव को बुलाकर वितरण शुरू कराया तब जाम हटा। समिति के अध्यक्ष बुंदेल चौबे ने बताया कि सात गांवों के बीच छह सौ बीस बोरी यूरिया का वितरण करना है, ऐसे में सभी गांवों को 90-90 बोरियों का टोकन देकर वितरण शुरू कर दिया गया है। सैकड़ों किसान खाद लिए बिना ही वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें