फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सहकारी समितियों पर पहुंचने लगी निजी कंपनियों की खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद। शासन के निर्देश के बाद सोनभद्र को सहकारी समितियों पर निजी कंपनियों की खाद मिलने लगी है। पहले चरण में कोरोमंडल की 75 एमटी डीएपी की खेप जनपद को मिल गई है। जरूरत पड़ने पर आगे भी निजी कंपनियों से खाद ली जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने हाल ही में निजी कंपनियों को अपनी हिस्सेदारी की 30 फीसदी खाद सरकारी समितियों को देने का निर्देश दिया है। रबी सीजन की बोआई को देखते हुए जनपद सोनभद्र में निजी कंपनियों की खाद पहुंचने लगी है। सोनभद्र कोरोमंडल निजी कंपनी से 75 एमटी डीएपी आवंटित की गई है। खाद को सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। भविष्य में निजी कंपनी आईपीएल की तरफ से भी खाद की आपूर्ति किए जाने की योजना है। हालांकि किसानों की मांग के अनुसार जनपद में अभी खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, पीसीएफ बफर व समितियों पर मिलाकर इस समय जनपद में खाद की कुल उपलब्धता 5993 एमटी यूरिया, डीएपी 3125 एमटी और एनपीके 756 एमटी है। इसमें से 2537 एमटी यूरिया, 1500 एमटी डीएपी रिजर्व है। रिजर्व में एनपीके खाद की उपलब्धता शून्य है। इस संबंध में एआर कोआपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि धान की कटाई के साथ ही रबी की फसलों की बोआई शुरू हो गई है। इससे डीएपी की मांग बढ़ी है। मांग को देखते हुए रिजर्व कोटे में रखी 1500 एमटी डीएपी में से करीब 350 एमटी डीएपी साधन सहकारी समितियों पर जल्द ही भेजी जाएगी। खाद का स्टॉक पर्याप्त है, खाद की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें