फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fertilizer Crisis: खाद के लिए किसानों में हाहाकार, सोनभद्र में फिर उमड़ी भीड़, सुबह सात बजे से लगी लाइन

Mon, 25 Aug 2025 12:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के म्योरपुर के आरंगपानी लैंपस पर खाद के लिए सुबह सात बजे से किसानों की भीड़ जुट गई। किसानों का कहना है कि कई दिनों से आ रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन
खाद के लिए किसानों में हाहाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद संकट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। सोमवार को भी सुबह सात बजे से ही म्योरपुर के आरंगपानी लैंपस पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। किसानों का कहना है कि कई दिन से लगातार लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रहा है। 

विज्ञापन




इससे पहले बीते बृहस्पतिवार को भारी भीड़ के बीच महज 17 बोरी खाद वितरण के बाद अव्यवस्था के चलते अधिकारियों ने पीएसी बुलाकर वितरण बंद करा दिया था। अचानक बंदी से किसानों में रोष व्याप्त हो गया था। सोमवार को फिर लाइन लगने के बावजूद स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी कि कितने किसानों को खाद मिल पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि बार-बार लाइन लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रहा, जबकि धान की खेती का मुख्य समय निकलता जा रहा है। लगातार संकट और अव्यवस्था से परेशान किसान शासन-प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें