फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्राओं ने संभाली यातायात की व्यवस्था, पढ़ाया नियमों का पाठ

विज्ञापन
कक्षा 8 की छात्रा मधुलता कुमारी  बनी प्रधानाध्यापिकाविंढमगंज द्वोत्र के कम्पोजिट विद्यालय
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन शक्ति के छठवें चरण के तहत मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज के शीतला चौक पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें सनबीम विद्यालय की 104 बटालियन एनसीसी की बालिका कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने यातायात संचालन में सहयोग करते हुए लोगों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान कैडेट्स और महिला पुलिसकर्मियों ने राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। बाइक पर तीन लोगों के न चलने, हेलमेट लगाने, कार में सीट बेल्ट पहनने, गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। नियमों का उल्लंघन करते मिले वाहन चालकों को रोककर भी समझाया। अभियान का नेतृत्व यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने किया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ आमजन को यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदार बनाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें