फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी बोर्ड में इस बार बढ़े डेढ़ हजार अभ्यर्थी, तैयारियों ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। टाइम टेबल जारी होने के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। जिले में इस बार साढ़े 49 हजार छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष से डेढ़ हजार संख्या अधिक है। केंद्रों की सूची अगले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को छात्र-छात्राओं का विवरण पूरा कराते हुए 15 अक्तूबर तक फाइनल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच बोर्ड परीक्षाओं के समय को लेकर परीक्षार्थियों-अभिभावकों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत अब परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी तक कराई जाएंगी। परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के साथ विद्यालयों और विभागीय स्तर पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जिले में कुल 239 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें 69 राजकीय, 10 वित्तपोषित और शेष वित्तविहीन हैं। इन विद्यालयों से इस बार हाईस्कूल में 28 हजार और इंटर में 21.5 हजार छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन भरा है। पिछले साल करीब 48 हजार छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। इस बार संख्या डेढ़ हजार बढ़ी है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें