फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दहेज के लिए महिला स्वास्थ्य कर्मी को कमरे में बंद किया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बंधक बनाए जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गाजीपुर के जखनिया निवासी श्वेता यादव का प्रेम विवाह छह साल पूर्व मधुपुर निवासी अनुज यादव से हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुर कैलाश यादव दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसके चलते वह राॅबर्ट्सगंज में रूम लेकर पढ़ाई करने लगी।
कुछ दिनों बाद ससुर के बहकावे में आकर पति का व्यवहार भी बदल गया। उसकी पढ़ाई भी पूरी नहीं होने दी गई। उसे घर से भी निकाल दिया गया। वह अस्पताल में नौकरी करने लगी। उसे अब नौकरी भी करने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो दिनों पूर्व एक कमरे में बंद कर दिया गया था। वहां से 1090 पर फोन करने के बाद पुलिस पहुंची और उसे किसी तरह निकाला। पुलिस ने मामले में सास, ससुर और पति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें