बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में धान की फसल में खाद डालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। रविवार की शाम उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि कोंगा निवासी धनपतिया देवी (55) पत्नी स्व. रामचंद्र खेती कर अपना गुजारा करती थी।
वे शनिवार की सुबह अपने ही घर के पास धान की फसल में खाद डाल रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी म्योरपुर पहुंचे।
वहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।