फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित महिलाएं बेझिझक होकर दर्ज कराएं शिकायतें, सांसद

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में महिला हेल्प लाइन कक्ष का फीताकाटकर शुभारंभ करते सांसद पकौड़ीलाल कोल - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मिशन शक्ति के तहत जिले के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत शुक्रवार को की गई। सदर कोतवाली में हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि पीड़ित महिलाएं बेझिझक होकर हेल्प डेस्क नंबर पर शिकायत करें। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में मुख्य अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल, विशिष्ट अतिथि डीएम एस. राजलिंगम और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि पीड़ित महिलाएं बेझिझक होकर शिकायतें दर्ज कराएं। पुलिस उनकी सेवा में 24 घंटे तत्पर है। सांसद ने आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेन पॉवर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, एंबुलेंस के लिए 108, गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा 102 और चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर कॉल करके 24 घंटे सहायता ली जा सकती है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि महिला हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने पर महिलाएं ही रिसीव करती है और बे हिचक समस्याएं बता सकती हैं, सूचना देने वाली पीड़िता का नाम और पता गुप्त रखा जाता है। सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह और एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा ने भी महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। महिला कल्याण विभाग के डीपीओ डॉ. अमरेंद्र प्रौत्सायन की उपस्थिति में उनकी टीम नेे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने सांसद, डीएम और एसपी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं सांसद ने डॉ. गीता, डॉ. रंजीता चौधरी, सीमा द्विवेदी, चंदा मिश्रा, नीशा खुरैशी, नीलम सिंह, साधना मिश्रा, नीतू यती, रोमी पाठक, जांध्वी, दारोगा शिवानी मिश्रा, सरोजमा सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी रामशकल चौबे, राजेंद्र जैन, संतोष पांडेय, राजेश चौबे, जेपी गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामगढ़: पन्नूगंज थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, विशिष्ट अतिथि एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह और एएसपी ओपी सिंह ने फीता काट कर किया गया। इस मौके पर शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जड़ी कई महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह, रामप्रवेश चौबे, अशोक चौबे मौजूद रहे।
-
महिलाओं के हक की रक्षा जरूरी
अनपरा। अनपरा व शक्तिनगर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। शक्तिनगर में एनटीपीसी संजीवनी चिकित्सालय की डॉ. शिप्रा रानी ने उद्घाटन किया। शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथलेश मिश्रा व अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके अधिकारों और मूल्यों की रक्षा जरूरी है। संचालन एनटीपीसी सीआईएसफ निरीक्षक पूजा नौडियाल व एसएसआई गंगाधर मौर्य ने किया। रेणुकूट: पिपरी थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन निर्मला कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर अलीना ने फीता काटकर किया। उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें