फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपिश से आजिज अधिवक्ताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 11 Jun 2015 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में पड़ रही भयंकर तपिश से आजिज अधिवक्ताओं ने गुरुवार को ऱाबर्ट्सगंज कचहरी में विरोध-प्रदर्शन किया। लगातार तीसरे दिन वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी भी परेशान रहे। वकीलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन से न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों की तरह 10 दिन के अवकाश की मांग उठाई।
विज्ञापन



सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन से 10 दिन के अवकाश घोषित किए जाने की मांग की गई थी, किंतु उसे अनसुना कर दिया गया। जबकि सोनभद्र जिले की भौगोलिक स्थिति अन्य जिलों से भिन्न है। कहा कि भयंकर तपिश की वजह से कोर्ट का कामकाज करना वकीलों के बस की बात नहीं रह गई है। पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर राम पाठक ने कहा कि भयंकर तपिश के बाद भी वकीलों और वादकारियों के ऊपर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


महामंत्री अंशुमान सिंह, पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी और पूर्व महामंत्री अशोक प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भयंकर तपिश और लू के थपेड़ों को अब बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में अरुण प्रताप सिंह, रोशन लाल यादव, मनोज श्रीवास्तव, अतुल पटेल, रामचंद्र सिंह, गया यादव, संजय दूबे, रविंद्र पाठक, एसके चौबे, जीएस राय, डीके मौर्या शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें