फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं की हुई जांच

Sat, 19 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की उप समिति ने शनिवार को जिले के विद्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। विधायकों की इस टीम ने जहां विद्यालयों में शौचालय, शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली वहीं अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की।
विज्ञापन



उप समिति के सभापति आशा किशोर की अगुवाई में आई टीम ने सदर ब्लाक के बढ़ौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां बच्चों की उपस्थिति पंजिका, एमडीएम, शौचालयों आदि के बारे में पूछताछ की। इसके बाद टीम दक्षिणांचल की ओर रवाना हो गई। समिति ने म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सदस्यों ने खामियों पर संबंधितों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी। महिला एवं बाल विकास संबंधी उपसमिति में सभापति आशा किशोर के साथ समिति की उपसभापति दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद, सुरेंद्र प्रताप, अनुसचिव मुख्य प्रतिवेदक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी समिति के सहायक यदुवीर सिंह तथा आरएस यादव शामिल रहे। टीम शनिवार की दोपहर करीब एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां टीम ने जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों से सुविधाओं का हाल जाना।

इसके बाद नवजात शिशु केयर सेंटर पर ताला लटका होने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि इसे हमेशा खुला होना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डा. राजीव रंजन ने सफाई देते हुए बताया कि यहां इस केंद्र पर किसी की तैनाती नहीं है। इसलिए यह केंद्र बंद पड़ा है। इसके बाद समिति के लोगों ने वार्ड में जाकर देखा। इस दौरान वहां बस दुर्घटना में घायल मरीज जितेंद्र (40) पुत्र लक्ष्मण धरिकार की गले के पास ही हड्डी टूटी होने पर अब तक भर्ती रखने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब इस मरीज को हड्डी डाक्टर की जरूरत है तो 24 घंटे से अधिक क्यों सीएचसी में रखा गया। सभापति ने सीएमओ से पूछा कि जब एंबुलेंस की व्यवस्था है तो मरीज को जिला अस्पताल क्यों नहीं रेफर किया गया। इस पर घायल के पिता लक्ष्मन ने बताया कि उनकी मांग पर ही उसके बेटे को जिला अस्पताल में रखा गया है। इसके बाद समिति के लोगों ने बस दुर्घटना में मुकदमा पंजीकृत होने की बात थानाध्यक्ष इंद्रभूषण यादव से पूछी। निरीक्षण के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान सीएमओ डा. यूके वर्मा, बीईओ राजीव यादव आदि मौजूद रहे। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार विधान सभा की संयुक्त टीम ने शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के रंपाकूरर गांव का निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्यवन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें