डाला। चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में खनिज बैरियर पर प्रशासन, खनन, परिवहन, वन व पुलिस विभाग की चुप्पी से बगैर परमिट के ही बालू, गिट्टी आदि खनिज संपदाओं का परिवहन हो रहा है। धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का भी संचालन रात्रि के समय हो रहा है। शुक्रवार की रात बिना नंबर प्लेट लगे प्राइवेट बोलेरो के हूटर की आवाज सुनकर एक ट्रक चालक गाड़ी खड़ा कर सड़क किनारे एक घर मे घुस गया। हालांकि जब महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया और हाथापाई की तो चालक वहां से भाग निकला।
शुक्रवार की रात करीब 12.30 बजे के बाड़ी स्थित एक एजेंसी के सामने जांच के डर से ट्रक का चालक वाहन खड़ा कर एक व्यक्ति के घर में घुस गया। घुसते ही उसका पैर नींद में सोई महिला के शरीर पर पड़ा जिससे महिला की नींद खुल गई। इतने में उसकी बेटी भी जग गयी। घर में घुसे ड्राईवर द्वारा शटर बंद करता देख महिला भौचक हो गयी व चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन कर पास पड़ोस के लोग एकत्रित होने लगे। इस पर चालक वहां से भाग निकला। मकान मालिक ने इसकी शिकायत रात में ही बैरियर पर जाकर की लेकिन बैरियर पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। घटना से भयभीत पति पत्नी ने डाला चौकी में तहरीर देकर गाड़ी व बैरियर वालों के प्रति कार्यवाही की मांग की है। उधर, इस संबंध में चौकी इंचार्ज एसके सोनकर बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।