किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म और साजिश रचने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। दोनों को ब्रह्मनगर मोहल्ले से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पिछले दिनों कोतवाली में तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को दूसरे धर्म का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसकी शिकायत करने जब वह उसके घर तो आरोपी के पिता ने उसे धमकी भी दी। केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के पास से आरोपी ऐमन सोमानी व उसके पिता शमीम अहमद को गिरफ्तार किया।
सर्पदंश से किशोरी गंभीर
चोपन। थाना क्षेत्र के कोटा गांव में बृहस्पतिवार को किशोरी को सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। गांव निवासी ममता (13) पुत्री शिवकुमार घर के पास काम कर रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। परिजन चोपन सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी स्थिति खराब देखते हुए वाराणसी भेज दिया गया।
युवती ने फंदा लगाकर दी जान
सोनभद्र। नगर के विकास नगर में बृहस्पतिवार को युवती ने घर में पंखे के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। अहाना कुमारी (21) कमरे में सोने गई थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कांशीराम आवास चौकी पुलिस मौके पर मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला तो शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।