फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाबालिग बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छह महीने पहले मां की मौत के बाद पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मुंह बंद रखने के लिए उसे धमकी देता रहा। पीड़िता के मामा की तहरीर पर सोमवार की शाम पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाला चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़िता (16) के मां की मौत करीब छह माह पहले हो गई थी। आरोप है कि मां की मौत के बाद गत अप्रैल माह में जब वह घर में अकेली थी तब उसके पिता ने ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वह किसी को घटना की जानकारी न देने पाए इसके लिए उस पर लगातार दबाव बनाता रहा।
पिछले दिनों पीड़िता किसी तरह पिता की नजर से बचकर कोन थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल पहुंची और मामी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार की शाम मामा उसे लेकर चोपन थाने पहुंचे। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें