मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई। सीओ अमित कुमार, एसओ संजय पाल, चौकी इंचार्ज योगेंद्र पांडेय तत्काल गांव पहुंचे। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया था।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।