फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: बहू का इलाज कराकर लौट रही महिला को बोलेरो ने रौंदा, सड़क पर टहल रहे युवक की भी हादसे में मौत

Fri, 28 Apr 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर टेंटी माइनर के पास मोटरसाइकिल के धक्के से राकेश केशरी (24) पुत्र गुलाब केशरी की मौत हो गई। राकेश  केशरी अपने टेंटी माइनर पर बने घर पर ही रहता था। रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए मोबाइल से बात करते हुए निकला था। थोड़ी देर में किसी ने आकर उसके पिता गुलाब केशरी को बताया कि घर से थोड़ी ही दूरी पर राकेश सड़क पर गिरा पड़ा है।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। विंढमगंज के हीराचक गांव में बोलेरो की चपेट में आने से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। वहीं शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटि माइनर के पास बाइक की चपेट में आने से युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

पहली घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव की है। हीराचक गांव निवासी जीरवा देवी ( 55) पत्नी शिवनाथ भुइंया गुरुवार की रात करीब दस बजे गांव में ही अपनी बहू का इलाज कराकर घर लौट रही थी। परिजनों ने बताया कि पंचायत भवन जाने वाली सड़क पर स्थित अपने घर की ओर सड़क पार करने के दौरान वह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गई। तेज टक्कर से महिला करीब पचास मीटर आगे जाकर पक्की सड़क पर धड़ाम से गिरी। सिर से अत्यधिक खून गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

राकेश केशरी - फोटो : अमर उजाला
बोलेरो चालक वाहन सहित भाग निकला। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ इकठ्ठी हो गई और रींवा-रांची राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे अंत्य परीक्षण के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दूसरी घटना शाहगंज थाना अंतर्गत टेंटी माइनर के पास की है। घोरावल-राबर्ट्सगंज मार्ग पर टेंटी माइनर के पास मोटरसाइकिल के धक्के से राकेश केशरी (24) पुत्र गुलाब केशरी की मौत हो गई। राकेश  केशरी अपने टेंटी माइनर पर बने घर पर ही रहता था। रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए मोबाइल से बात करते हुए निकला था। थोड़ी देर में किसी ने आकर उसके पिता गुलाब केशरी को बताया कि घर से थोड़ी ही दूरी पर राकेश सड़क पर गिरा पड़ा है। बदहवास परिजन जब पहुंचे तो देखा कि राकेश की मौत हो चुकी थी। एक बाइक के टूटे पुर्जे सड़क पर पड़े थे, लेकिन बाइक और सवार मौके से फरार थे। सरल स्वभाव वाले  राकेश की मौत से टेंटी माइनर के लोग दुखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें