फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अब दूध उत्पादन कर दोगुनी आय कर सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के किसान अब दूध उत्पादन करके अपनी आमदनी दोगुनी कर सकेंगे। पशुपालन विभाग की ओर से गायों के नस्ल सुधार के लिए एक अगस्त से राजकीय गोकुल मिशन-फेज 2 अभियान की शुरूआत कर दी गई है। इस मिशन के तहत जिले में पांच सौ गांव चयनित किए गये है। यह अभियान अगले वर्ष 31 मई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। इसमें एक योजना राजकीय गोकुल मिशन है। इस योजना का मकसद देशी गायों के नस्ल में सुधार करके अधिक दूध उत्पादन करना और किसानों की आय दोगुनी करना है। जिले में यह गोकुल मिशन-2 एक अगस्त से शुरू कर दी गई है, जो 31 मई 2021 तक चलाई जाएगी। मिशन के तहत चयनित जिले के पांच सौ गांवों में देशी नस्ल के गायों को सीमेन चढ़ाया जाएगा। सीमेन के जरिए गर्भधारण करने वाली देशी गायें साहिवाल नस्ल की बछिया देंगी। जो देशी गायों से कहीं अधिक दूध देंगी। इससे न सिर्फ जिले में दूध उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय भी दोगुनी होगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राजकीय गोकुल मिशन-फेज 1 सितंबर माह में शुरू की गई थी, जो इस साल 31 मई तक चली है। उस समय जिले के 300 गांवों को चयनित करके देशी गायों को साहिवाल नस्ल का सीमेन चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें