फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बारिश में छाता लेकर खाद के लिए डटे रहे किसान

विज्ञापन
म्योरपुर के किरबिल मेंकिसानों को कतरबद्ध खड़ा कर खाद का वितरण करती पुलिस
विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के किरबिल गांव में लैंपस पर शनिवार को बरसात के बावजूद किसानों ने लाइन लगाकर खाद लिया। तमाम किसान छाता लिए खड़े रहे, जबकि बहुत से किसान भींगते हुए लाइन में लगकर अपनी फसलों को बचाने के लिए खाद की चाहत में खड़े रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में खाद का वितरण शांतिपूर्वक किया गया।
विज्ञापन

किरबिल लैंपस पर सुबह ही बड़ी संख्या में किसानों का हुजूम उमड़ गया था। इस दौरान पहले से रखी 200 बोरी और शनिवार को आई 400 बोरी खाद किसानों के बीच वितरित की गई। किरबिल न्याय पंचायत के देवरी, काचन, करहिया, नधिरा आदि ग्राम पंचायत के किसान लैंपस पर पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उन्हें नियंत्रित करने के लिए थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। किसानों को कतारबद्ध कर खाद का वितरण किया गया। थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद आने के बाद किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से इसका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें