फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्यानिक खेती से आय दोगुनी करें किसान : दिनेश प्रताप

विज्ञापन
विकास भवन ​स्थित ​पंचायत रिसोर्स सेंटर में उद्यान विभाग के  ​शिलापट्ट का लोकार्पण/ ​शिलान्यास क
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को तीन करोड़ से बनी चार सड़कों का लोकार्पण किया। विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुई गोष्ठी में उन्होंने किसानों से औद्यानिक खेती अपनाकर आय दोगुनी करने की अपील की।
विज्ञापन

कृषक गोष्ठी में मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मिर्जापुर में ड्रैगन फ्रूट के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यूनिट स्थापित की जा रही है। सोनभद्र जैसा औद्योगिक क्षेत्र भी ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, खजूर की खेती के रूप में नवाचार कर रहा है। यह सराहनीय है। एक एकड़ भूमि पर औद्यानिक खेती से किसान 15 लाख रुपये तक कमा रहे हैं। लतावर्गीय फसलों के लिए उद्यान विभाग की ओर से निशुल्क मचान उपलब्ध कराई जाती है और खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 35 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2022 में जहां 74 लाख पौधे तैयार होते थे, वहीं अब उद्यान विभाग की नर्सरियों में 28 करोड़ पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान देने वाला जिला है और यहां की औद्योगिक इकाइयां हजारों लोगों को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एकीकृत बागवानी मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान मान सिंह, बाबूलाल मौर्य, दिलीप कुमार, शिवशंकर, शेषफल, जगनारायण तिवारी, अरुण रायचंद्र, अजय पटेल, राकेश कुमार सिंह, रामरक्षा, तौशिक अहमद व रामनाथ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सीडीओ जागृति अवस्थी, जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. संजीव राव, डॉ. एसके वर्मा आदि मौजूद रहे।

राहुल पर कसा तंज, कहा: पीएम का अपमान निंदनीय
राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में मतदाता सूची को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि सरकार चाहे जिस भी दल की रही, उसका उद्देश्य रहा है कि सभी पात्र मतदाता वोट दें। निर्वाचन आयोग आज भी वही काम रहा है। मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग अपने प्रयास कर रहा है, इसे देशद्रोह कहने वालों की मानसिकता सही नहीं है। असल में देशद्रोह वह लोग कर रहे हैं, जो देश के प्रधानमंत्री की मां को गाली दे रहे हैं। पीएम पूरे देश का होता है, किसी व्यक्ति या दल का नहीं होता। ऐसा वही कह सकता है, जिसकी नसों में विदेशी खून की मिलावट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें