फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइब्रिड धान खरीद शुरू करने के लिए डीएम से मिले किसान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मधुपुर हाट शाखा धान क्रय केंद्र के किसान। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। मधुपुर क्षेत्र के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद शुरू करने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि हाटा शाखा मधुपुर में धान क्रय का कार्य किया जा रहा है। लेकिन हाइब्रिड का धान नहीं खरीदा जा रहा है। हाइब्रिड धान लेकर पहुंच रहे किसानों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि हाइब्रिड मंसूरी और हाइब्रिड दोनों धान का क्रय किया जाना चाहिए। किसानों का आरोप है कि नंबर के आधार पर किसानों का धान खरीद नहीं हो रहा है। सभी ने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद कराने की मांग की। कहा कि यदि धान खरीद शुरू नहीं हुआ तो किसान राजमार्ग बाधित कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राकेश कुमार, जयप्रकाश मौर्य, लालता प्रसाद, रामकेश, रामदुलार, रामजनम, बच्चेलाल यादव, राजेन्द्र कुमार मौर्य, कन्हैयालाल, संतोष कुमार, रामप्रताप, सूरज प्रसाद सहित दो दर्जन से अधिक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें