फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुख्य सोन पंप नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के सलखन न्याय पंचायत स्थित मुख्य सोनपम्प नहर में पानी नहीं छोड़े जाने से धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे किसान परेशान हैं। समय से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से बीज खराब होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर मुख्य सोन पंप नहर के साथ ही सभी माइनरों को चालू कराने की मांग की है। साधन सहकारी समिति मारकुंडी अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय,राजकुमार मिश्रा,मदन मोहन यादव,वशिष्ठ कुशवाहा, समाजसेवी सूरज यादव,कपिलमुनि मिश्रा, राकेश मिश्रा,राममूरत यादव,शिवा यादव, मुन्ना,संतोष कुमार आदि किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर नहर समेत सभी माइनरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में ओबरा प्रखंड सिंचाई विभाग के जेई विशाल शर्मा का कहना है कि सोनपंप नहर चालू है तथा बलुई बंधी माइनर की डिमांड न होने के कारण बंद किया गया है। मुख्य नहर में तकनीकी खराबी तथा आंधी-तूफान आने से विद्युत कटौती होने तथा मेंटेनेंस कार्य के लिए बंद किया जाता है। 20 जून से पहले नहर चालू होने की कोई संभावना नहीं है नो डिमांड में नहर को बंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें