फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नाली में फंसे ट्रक से 36 घंटे तक आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र में चांदीवाले मोड़ के पास सरिया लदा एक ट्रक नाली में फंस जाने से घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर पिछले 36 घंटे से यातायात प्रभावित रहा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के मिर्जापुर की ओर जा रहा सरिया लदा ट्रक चांदीवाले मोड़ के पास पहुंचा ही था कि उसका पिछला पहिया अनियंत्रित होकर नाली में धंस गया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। सड़क जाम होने से मिर्जापुर तथा पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों को घोरावल-खुटहां बाइपास मार्ग का सहारा लेना पड़ा। इस वैकल्पिक मार्ग के उपयोग से वाहन चालकों को करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। ट्रक को निकालने के लिए दो क्रेन की मदद ली गई, लेकिन दोनों प्रयास सफल नहीं हो सके। बुधवार शाम छह बजे तक भी ट्रक को नाली से बाहर नहीं निकाला जा सका था, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। समाचार लिखे जाने तक ट्रक में लदा सरिया उतारने का कार्य जारी था। प्रशासन और स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि देर रात तक ट्रक को हटाकर मार्ग पर आवागमन सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें