फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए किसानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हाइब्रिड धान खरीद की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। धान की खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को पूर्वांचल नव निर्माण मंच के बैनर तले किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। वहीं, किसानों ने धान खरीद में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही फर्जी दस्तावेज देने वाले किसानों, भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो दोषपूर्ण धान खरीद नीति की होलिका जलाकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

मंच अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी और नव निर्माण किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। रोज किसान क्रय केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने से वह बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं। साथ ही दवा, केसीसी तथा को-ऑपरेटिव कर्ज भी चिंता का सबब बना हुआ है। खुले बाजार में धान की लागत के बराबर भी दाम नहीं मिल रहा है। किसानों ने धान खरीद सुनिश्चित कराने के साथ-साथ स्कूल फीस में राहत, बिजली बिल माफ कराने की मांग की है।
इस दौरान चतरा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौबे, सुरेंद्र कुमार सिंह, कमलेश सिंह, नागेंद्र सिंह, शकुंतला, धर्मराज सिंह, धनसीरा देवी, बेचू सिंह, राकेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, देव धारी सिंह, नंदलाल सिंह, श्याम सुंदर, रामधनी, रामेश्वर, सत्य नारायण, फुलमति, दसमती, राममूरत, संतोष पटेल, बनारसी, राजेंद्र सिंह, ताड़कनाथ, देव धारी सिंह, अरविंद कुमार, इंद्र पाल सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, रमावती देवी, फूलमती, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें