सोनभद्र। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम से मिलकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। क्रय केंद्रों पर धान तौल बहुत कम होने पर नाराजगी जताई। हाइब्रिड धान खरीद किए जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बताया कि जिले में धान की खरीद बहुत कम की जा रही है। हाइब्रिड धान खरीद बंद कर दिया गया है। यहां हाइब्रिड धान की खेती अधिक होती है। हाइब्रिड धान खरीद न होने से किसानों को खेती करने के साथ ही बैंकों के ऋण अदायगी करने दिक्कत हो रही है। किसानों का आरोप है कि क्रय केंदों पर तौल बहुत कम हो रहा है लेकिन कागज में बिचौलियों की फर्जी खरीद काटों के अनुपात में की जा रही है। साधन सहकारी समितियों के केंद्रों पर मौके पर किसानों की तौल नहीं हो रहा है। किसानों ने जिले के सभी केंद्रों पर हाइब्रिड धान खरीद शुरू किए जाने और सभी खरीद एजेंसियों के बकाये का भुगतान शीघ्र कराये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से रामजी सिंह मौर्य, फूलचंद्र सिंह पटेल, जयप्रकाश सिंह, आनंद प्रकाश सिंह, नंदलाल सिंह पटेल, भगवान दास पटेल, गुुलाब सिंह, प्रकाश सिंह आदि रहे।