फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की किसानों ने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में ज्ञापन सौपते मजदूर किसान संघ के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सोनभद्र जनपद भौगोलिक रूप से दुरूह है। यहां निजी या सरकारी नलकूप भूजल के अभाव के चलते सफल नहीं है। पूरी खेती वर्षा आधारित है। यहां सिंचाई के जल स्रोत मूल रूप से बंधे बंधियां है। जिले में सिंचाई का सबसे बड़ा जल स्रोत धंधरौल बांध है, जिसका जलस्तर काफी कम है। सोन पंप सोनभद्र एवं मिर्जापुर के लिये अति महत्वपूर्ण परियोजना है लेकिन छह पंपों की जगह मात्र दो पंप ही चल पा रहे हैं। जिले में अवर्षण का पूरा प्रभाव है, जिसके चलते अब तक लगभग 20 से 25 प्रतिशत ही धान रोपाई हो पाई है। यहां तक की अवर्षण के चलते किसानों की नर्सरी भी सूख गई है। किसानों ने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। कृषि कार्य के लिए निजी नलकूपों को मुक्त बिजली देने, किसानों से कृषि ऋण की वसूली को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में चंद्रभूषण पांडेय, राकेश पाठक, ज्ञानेश्वर, राजनाथ मौर्या, महेश, रंगनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें