फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकाल जागृत की देशभक्ति की भावना

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सिविल लाइन रोड पर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एएसपी विजय शंकर मिश्र? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थानों के दो व चार पहिया 112 पीआरवी वाहनों के पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। राबर्ट्सगंज में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन विजय शंकर मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे से शुरू होकर कचहरी तिराहा, महिला थाना तिराहा होते हुए मेन चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए हिंदुआरी पहुंची। वहां से पुन: यात्रा ममुआ समेत अन्य गांवों से होते हुए बढ़ौली चौक पर पहुंच कर सभा तब्दील हो गई। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। एएसपी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना व देश के लिए प्रेम जागरूक करने के साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया। सीओ नगर राजकुमार त्रिपाठी, प्रभारी डॉयल 112, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें